Government Law College Gopeshwar

उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त जनपद चमोली में विधि विषय में उच्च शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से सन् 1978 में उत्तर प्रदेश राज्य (वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य) द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर (चमोली) में विधि संकाय की स्थापना की गयी।



उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या: 657/उच्च शिक्षा/2002 दिनांक 19 अगस्त 2002 एवं शासनादेश संख्या 247/उच्च शिक्षा 2003 दिनांक 10 अप्रैल, 2003 के अधीन गोपेश्वर में एक पृथक विधि महाविद्यालय की व्यवस्था दी गई, जिसके फलस्वरूप राजकीय विधि महाविद्यालय स्थापित हुआ। यह महाविद्यालय बार काउंसिल ऑफ इण्डिया नियमावली खण्ड-प्ट भाग ब नियम 11 के अन्तर्गत समूचे उत्तराखण्ड़ राज्य में विधि शिक्षा प्रदान करने हेतु शीर्ष व्यवस्था है। वर्तमान में राजकीय विधि महाविद्यालय हल्दापानी (गोपेश्वर) में स्थित नवनिर्मित विधि महाविद्यालय भवन में संचालित हो रहा है। यह महाविद्यालय निरन्तर प्रगति तथा विकास के पद पर अग्रसर है। विधि महाविद्यालय पुस्तकालय में विषय से संबंधित तथा विषयेत्तर संदर्भ ग्रन्थ, पाठ्य-पुस्तक, रेफरेन्स, टैक्सट बुक, 12 रिसर्च जर्नल्स तथा 18 विश्व कोष उपलब्ध हैं।